25-24 मार्च ऐतिहासिक घटनाएं// 25-24 march historical events 2021

*25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*


421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।

1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।

1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।

1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।

1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।

1788 – समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।

1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।

1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।

1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण।

1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया।

1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।

1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।

1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।

1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।

1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।

1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।

1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।

2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।

2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। 

2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।

2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।

2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।

2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। 

2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।

2019 - डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।

2019 - भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।

2019 - पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।

2020 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।

2020 - उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।


*25 मार्च को जन्मे व्यक्ति*


1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।

1943 - तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।

1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।


*25 मार्च को हुए निधन*


1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।

1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।

1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।

2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।

2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।

2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।

2014 - दिल बहादुर लामा

नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।

2020 - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।

2020 - पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।

2020 - भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।


*25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*


🔅 मनिश्री सुमतिसागर जी समाधि ( फाल्गुन शुक्ल एकादशी )।

🔅 शरी गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस।

🔅 हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

🔅 गलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।

🔅 Tolkien Reading Day.


डेली हिस्टोरिकल इवेंट्स पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं मैं मेनू से आप हिस्टोरिकल इवेंट्स पर क्लिक करें


 *24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*



1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।


1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।


1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।


1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।


1882 – टीबी की पहचान। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।


1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।


1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।


1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।


1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।


1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।


1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।


1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।


2003 - तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।


2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।


2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। 


2008 - एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। 


2008 - नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। 


2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।


2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।


2019 - भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई , चक्रवात में 417 लोगों की हो चुकी हैं मौत।


2019 - सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी। 


2019 - फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में फिल्म 'राजी' ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड ।आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।


2020 - देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात बारह बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में अनिवार्य लॉकडाउन कर दिया जाएगा।


2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने की चेतावनी जारी की वहीं कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल ( 2021 तक ) के लिए टाल दिया गया।




*24 मार्च को जन्मे व्यक्ति*



1863 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।


1892 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।


1979 - इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।


1984 - एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।




*24 मार्च को हुए निधन*



1603 - महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।


1971 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।


2014 - कुलदीप पवार - भारतीय सिनेमा के मराठी भाषा के अभिनेता थे। 


2020 - "एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स" के निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन।



*24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*


🔅 लट्ठमार होली नन्दगाँव ।


🔅 मेला खाटूश्यामजी (तीन दिन )।


🔅 वृज महोत्सव (2 दिन ,भरतपुर )।


🔅 श्री हरि जयन्ती।


🔅 राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस ।


🔅 विश्व टीबी ( क्षयरोग , तपेदिक ) दिवस (WHO)।


डेली हिस्टोरिकल इवेंट्स पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं मैं मेनू से आप हिस्टोरिकल इवेंट्स पर क्लिक करें