*27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना की स्वीकृति दी।
1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे स्काॅटलैंड ने जीता।
1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
1899 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।
1901 – अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
1933 – जापान ने लीग अाॅफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
1944 – लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गये।
1956 – अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।
1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत।
1975 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया।
1977 – टेनेरीफ़ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए।
1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था।
1982 – ए.एफ़.एम. अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के नौवें राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
1989 – रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए।
2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2002 – इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये।
2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2003 - मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।
2008 - उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा जिले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2011 - जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाये जाने के बाद वहाँ से कर्मचारियों को हटा लिया गया।
2011 - फ्रांस के विमानों ने लीबियाइ राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी की समर्थक सेना के पाच विमानों और दो हेलीकाप्टरों को नष्ट कर दिया।
2019 - भारत पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्त्र ए-सैट का सफल परीक्षण करके अंतरिक्ष महाशक्ति बना ।
2019 - कश्मीर को अलग देश बताने की फेसबुक ने सुधारी गलती, मांगी माफी।
2019 - हरियाणा की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीती रिंगबॉल नेशनल चैंपियनशिप की ट्राॅफी।
2020 - भारत सरकार ने बाढ़ भूस्खलन, चक्रवात और सूखा से प्रभावित आठ राज्यों को एनडीआरएफ के तहत 5751 करोड रुपये की अतिरिक्त सहायता मंजूरी की।
*27 मार्च को जन्मे व्यक्ति*
1915 - पुष्पलता दास - भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता , सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी।
1923 - लीला दुबे - एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
1936 - बनवारी लाल जोशी, भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके ।
*27 मार्च को हुए निधन*
1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
1915 - पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।
1968 - यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
2000 - प्रिया राजवंश - भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री।
2007 - पॉल क्रिस्चियन लौटरबर - एक अमेरिकी रसायनज्ञ थे।
2014 - पी॰ रामदास भारतीय फिल्म निर्देशक और पठकथा लेखक थे।
2020 - ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन।
2020 - पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन।
*27 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
🔅 पडित कांशीराम स्मृति दिवस ।
🔅 सर सैयद अहमद खान स्मृति दिवस ।
🔅 विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज कलाकार ) / विश्व थियेटर दिवस।
*28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2019 - अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )।
2019 - बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल।
2019 - अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिकों ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी।
2020 - केंद्र ने कोविड - 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने 25000000₹ देकर मिशाल पेश की ।
2020 - “अर्थ ऑवर” सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं।
*28 मार्च को जन्मे व्यक्ति*
1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
1896 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 - सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।
*28 मार्च को हुए निधन*
1552 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु ।
1941 - कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
1959 - काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
2006 - वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
2006 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
2008 - आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2012 - पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए।
*28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
🔅 होलिका दहन (भद्रा के पश्चात् / प्रदोषकाल में - 18:37 से 20:56 के बीच श्रेष्ठ )।
🔅 डोलोत्सव / यात्रा ( बंगाल ) ।
🔅 शरी चैतन्य महाप्रभु जयन्ती ( गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) ।
🔅 शरी लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा ) ।
🔅 गरु अंगद देव ज्योति ज्योत / स्मृति दिवस (परम्परानुसार / तारीखानुसार - कन्फर्म नहीं ) ।
🔅 पाम संडे ( खजूर रविवार , ईसाई )।
🔅 शरी गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती ।
🔅 चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय नौवहन दिवस।